मल्लीताल तिराहे में बाखली में हुआ आयोजन…..
भीमताल (नैनीताल) :
शहर में मल्लीताल बाज़ार तिराहे पर माघ के पावन महीने में खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।बड़ी संख्या में शहरवासियों ने माघ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। 1 कुंटल चावल और दाल की खिचड़ी बनाई गई जिसमें सैकड़ोंकी संख्या में पहुंच कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजन कर्ता नगर पंचायत सभासद भारत लौशली ने बताया कि उड़द दाल की खिचड़ी न सिर्फ स्वाद और सेहत सेभरी है बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है। माघ माह में दाल और चावल की खिचड़ी खाना और दान करना बेहद शुभ होता है।
खिचड़ी का धार्मिक महत्व इसलिए है,क्योंकि चावल को चंद्रमा का प्रतीक, दाल को शनि प्रतीक माना जाता है। इसके अलावाखिचड़ी को सात्विक भोजन भी माना जाता है।
इस मौके पर भास्कर भगवाल, रमेश सनवाल,शुभम नैनवाल,प्रेम कुल्याल, अमन आदि लोग मौजूद रहे।
