ग्रामीणों की समस्याएं सुन मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

भीमताल। विधायक भीमताल एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बोहराकोट, नैकाना, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, सुयालगाड़, बडेट और बसगांव सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से वह लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां सड़कें खराब हैं, वहां मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने का काम भी किया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *