भीमताल। जिले के सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की पहली बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही संगठन की गतिविधियों को लगातार सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
बैठक में पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और संगठन से जुड़े विषयों को बैठक में रखा।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमीवाल और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने की। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।