कुकना में फूटा जनआक्रोश: मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भीमताल । ओखलकांडा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुकना में क्षेत्रवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जन आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी से लेकर शासन-प्रशासन को लिखित ज्ञापन और प्रदर्शन के माध्यम से समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था, हाई स्कूल कैड़ागांव का उच्चीकरण, कुकना एवं बैटली सिंचाई योजना का संचालन, जंगली जानवरों से बचाव हेतु तार फेंसिंग, बाढ़ से सुरक्षा के कार्य, ढोलीगांव-धैना मोटर मार्ग से क्षतिपूर्ति, नदिया नदी में तटबंध निर्माण, जंगल किनारे सोलर लाइटें और सोलर तार फेंसिंग की व्यवस्था जैसी मांगें उठाईं। उनका कहना है कि इन सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र की जनता रोजमर्रा की कठिनाइयों से जूझ रही है।
इस दौरान ग्रामीण भोपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, ललित मोहन, दीवान सिंह, शेर सिंह, त्रिलोक सिंह नौलिया, देव सिंह नेगी, कृष्णानंद जोशी, हरदी देवी, पनौली देवी, ममता देवी, कलावती देवी, जयंती देवी, माधवी देवी, हेमा देवी, मुन्नी देवी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौलिया एवं पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मदन सिंह नौलिया के नेतृत्व में एक स्वर में कहा गया कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *