उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती पर नैनीताल में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लोक संस्कृति की झलक ने बांधा समा

भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नैनीताल कलक्ट्रेट परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राज्य आंदोलनकारियों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सूचना विभाग की ओर से राज्य आंदोलन के वीर शहीदों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखकर लोग भावुक हो उठे। उपस्थित जनों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को शॉल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।समारोह में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की विविधता का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। पारंपरिक लोक गीतों, लोकनृत्यों और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए राज्य आंदोलनकारी, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक, उप जिलाधिकारी कैंचीधाम मोनिका, तहसीलदार अक्षय भट्ट, वरिष्ठ नागरिक, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *