विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

चौली की जाली और महादेव मंदिर परिसर में होटल कारोबारियों, होम स्टे संचालकों व गाइडों ने की सफाई

भीमताल। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित अभियान में स्थानीय होटल व्यवसायियों, होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और गाइडों ने भागीदारी की।

अभियान के दौरान चौली की जाली और महादेव मंदिर पर्यटन स्थल पर सफाई की गई। पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के साथ ही पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

अभियान में मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन के सुदर्शन सिंह साही और सचिव विक्रम सिंह बिष्ट, मुक्तेश्वर होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र उनियाल समेत स्थानीय होटल व्यवसायी सुभाष, होटल सुकामा के प्रतिनिधि, टूर ऑपरेटर, गाइड और होम स्टे संचालक शामिल हुए।

पर्यटन विभाग की ओर से जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य के नेतृत्व में चंदन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह जनरल, मो. गफ्फार, दयाकिशन, पंकज हर्बोला, मो. नसीम, विनीत और होम स्टे व्यवसायी दीपक सिंह मतोलिया ने अभियान में सहभागिता की।

अभियान के बाद होटल सुकामा में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *