रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से की मुलाकात
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने धारी के भटेलिया बाजार में एटीएम लगाने की केंद्रीय वित्त रक्षा राज्य मंत्री भागवत कराड से मांग की है। भट्ट ने कराड से मुलाकात कर बताया कि भटेलिया बाजार में एटीएम नहीं होने से स्थानीय लोगों को लोगों को बैंकिंग कार्य और पैसे निकालने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है। भट्ट ने कहा कि आर्थिक संसाधन के अभाव और पर्याप्त संसाधन नहीं होने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। भट्ट ने वित्त राज्य मंत्री से भटेलिया बाजार में एटीएम मशीन लगाने की मांग की है। ताकि स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सके।
