रामगढ़ में विकास कार्यों के लिए दिए 6.30 लाख

विधायक ने रामगढ़ में सुनी जनसमस्याएं

भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मल्ला रामगढ़, झुतिया, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, लोसज्ञानी, हरतोला का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना‌। कैड़ा ने हरतोला में मंदिर में टिन शेड निर्माण के लिए 5 लाख और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 1.50 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों को बागवानी, कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग की ओर से दी जा रही योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार कर अपनी आजीविका बढ़ाने को कहा है। इस दौरान रामगढ़ मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, जिपं सदस्य कमलेश बिष्ट, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, धीरज शर्मा, आदित्य बिष्ट, अभिषेक नेगी, मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *