सड़क निर्माण पर उड़ रही धूल से व्यापारी परेशान
भीमताल(नैनीताल)। भीमताल बाज़ार की रोड में आजकल इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम चल रहा है जिसके कारण वाहन चलने में बहुत धूल उड़ रही है,व्यापारियों द्वारा आरोप लगाया कि पहले ठेकेदार द्वारा रोड में सुबह – शाम पानी डाला जा रहा था ,लेकिन पिछले तीन दिनों से पानी डालने का सिलसिला बंद है ,जिसके कारण पूरे बाज़ार में वाहन चलने के कारण धूल उड़ रही है धूल उड़ने का आलम ऐसा की आसपास दिखना बंद हो जा रहा है और दुकानों का
सामान भी ख़राब हो रहा है ,
व्यापारियों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया को ज्ञापन दिया गया जिसमे सुबह – शाम सड़क में पानी डालने का आग्रह किया गया ,ज्ञापन देने वालों में हेम दुम्का,मोहित पड़ियार,मेहूल साह,विनीत जोशी,ललित आर्या, आशीष पड़ियार आदि उपस्थित थे ।
