लालकुआँ में दिवंगत पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को 5 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री का जताया आभार

भीमताल। आर्थिक संकट से गुजर रहे दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
बुधवार को आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सहायता राशि का चेक दिवंगत पत्रकार की पत्नी नूतन राणा को सौंपा।
इस अवसर पर नूतन राणा ने संकट की घड़ी में आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता परिवार के लिए संबल का कार्य करेगी। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, अहमद नदीम सहित लालकुआँ प्रेस क्लब के अध्यक्ष बीसी भट्ट, मुन्ना अंसारी, दिनेश पांडेय, ऐजाज हुसैन, शैलेन्द्र कुमार सिंह, शानू, भुवन रूवाली समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *