भीमताल विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर, विधायक कैड़ा बोले—लगातार हो रहा सुधार का प्रयास

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद कमजोर थी। जोस्यूड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति यह थी कि वहां एक सफाई कर्मी ही ग्रामीणों को दवाई देता था।
कैड़ा ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले अस्पताल में डॉक्टर तैनात करवाए। साथ ही जोस्यूड़ा अस्पताल भवन के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव जिला योजना में भेजा गया है। अस्पताल की गिरी हुई दीवार के पुनर्निर्माण के लिए 9 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है।
विधायक ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर अस्पतालों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *