हर दूसरे मंगलवार नौकुचियाताल में चलेगा सफाई अभियान

होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने झील किनारे इकट्ठा किया कूड़ा, पालिका ने किया निस्तारण

भीमताल। पर्यटन नगरी नौकुचियाताल में स्वच्छता को लेकर होटल, रेस्टोरेंट व दुकानदारों की पहल लगातार जारी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को क्षेत्र में सामूहिक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह आठ बजे चनौती बोट स्टैंड से अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान के दौरान झील किनारे फैले कूड़े को बड़ी मात्रा में एकत्र किया गया। एकत्रित कचरे को नगर पालिका भीमताल की कूड़ा गाड़ी द्वारा निस्तारण के लिए भेजा गया। स्थानीय नागरिकों और कारोबारियों की इस संयुक्त पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।
सफाई अभियान में द लेक रिजॉर्ट, नौकुचिया हाउस, गडानी स्टे, हैप्पी आउल, मुस्टैंग सहित कई होटलों के स्वामी और कर्मचारी शामिल रहे।
अभियान में अनिल चनौतिया, प्रत्यूष चनौतिया, सानवी चनौतिया, अनुश्री जोशी, दिनेश चन्द्र, अंकित चौहान, कुंदन सिंह बिष्ट, कैलाश आर्य, संजीव कुमार, जीवन आर्य, विवेक शर्मा, मीना कोरंगा, सचिन बिष्ट, वैभव शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, गंगा विश्वकर्मा, राहुल ब्रजवासी, महेश ब्रजवासी, नवीन सिंह और सागर कुमार सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अभियान झील क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *