400 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत भीमताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन सीज

भीमताल। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चाफी रोड स्थित वन विभाग बैरियर पर 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी कब्जे में ले लिया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को धानाचूली बैंड से भीमताल की ओर आ रही कार को चाफी रोड बैरियर पर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके से चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में राजेंद्र सिंह नगरकोटी, बॉबी नगरकोटी, नीतीश नगरकोटी निवासी फतेहपुर तथा शिवांश रावत निवासी भट्ट कॉलोनी मुखानी शामिल हैं। चारों के खिलाफ थाना भीमताल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर इसे पनपने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *