मल्लिकार्जुन स्कूल में इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 70 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

स्वर्ण, रजत व कांस्य पदकों के लिए प्रतिभागियों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा

भीमताल। मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल के तत्वावधान में गुरुवार को इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन फ्यूचर ताइक्वांडो अकादमी भीमताल की ओर से किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शबाना मौजूद रहीं। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। ताइक्वांडो कोच भरत सिजवाली ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल चंद, उपप्रधानाचार्य ममता बृजवासी, समन्वयक प्रेरणा जोशी, रंजना नेगी, ताइक्वांडो नेशनल एथलीट ज्योति दुर्गापाल सहित प्रियंका, संजना, गीतांजली, आरती बिष्ट एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *