महर्षि विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सांसद अजय भट्ट ने बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए ₹5 लाख की घोषणा

भीमताल । महर्षि विद्या मंदिर भवाली का वार्षिकोत्सव समारोह मंगलवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कुमाऊँनी एवं पंजाबी लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना जोशी ने अतिथियों का बैज अलंकरण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अपने संबोधन में सांसद अजय भट्ट ने महर्षि विद्या मंदिर द्वारा बच्चों में संस्कार, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए सांसद निधि से ₹5 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। सांसद ने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, अखिलेश सेमवाल, कंचन हेम आर्या, जुगल मठपाल, कंचन साह, शुभम कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कपिल गोपाल रावत, कैलाश सुयाल, तरुण जोशी, दिनेश जोशी, खष्टी बिष्ट, धीरेन्द्र परिहार, हिमांशु रावत, रमेश जोशी सहित विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *