विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को धारी ब्लॉक के परबड़ा, मझेड़ा, कसियालेख, पोखराड़ समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़कों की खस्ताहालत जैसी मूलभूत समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) को खराब पड़े मोटर मार्गों का डामरीकरण कराने और कौल से धानाचूली–परबड़ा मोटर मार्ग को जोड़ने की डीपीआर बनाकर शासन को शीघ्र भेजने को कहा। इसके साथ ही जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत चल रही पेयजल योजनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वह सतत प्रयासरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *