भीमताल में जल्द शुरू करेंगे पार्किंग का काम

भीमताल में प्राधिकरण सचिव ने किया पार्किंग को लेकर निरीक्षण

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल बाईपास पर मत्स्य विभाग की भूमि पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से पार्किंग का निर्माण कार्य किया जाना है। गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने सचिव से पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की‌। जोशी ने कहा कि पार्किंग के बनने से पर्यटन सीजन में जाम की समस्या हल हो जाएगी। साथ ही पर्यटन कारोबारियों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि पार्किंग स्थल के पास नाले का पानी जमा हो रहा है। इसके चलते पार्किंग का काम शुरू नहीं हो पाया है‌‌। सचिव ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के साथ भीमताल में जल्द ही पार्किंग का काम शुरू कर देंगे। इस दौरान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु रौतेला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *