भवाली में 22 फरवरी को गूंजेगा हिन्दू सम्मेलन का शंखनाद – वर्मा

संघ शताब्दी वर्ष पर पालिका मैदान में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज

भीमताल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को भवाली के पालिका मैदान में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा ने बताया कि यह विराट हिन्दू सम्मेलन देव भूमि धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक सुदृढ़ता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। सभी हिन्दू परिवारों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।
आयोजकों द्वारा दुगई स्टेट, मल्ली बाजार, निगलाट, मेहरागांव, फरसोली तथा भवाली बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान में भावना मेहरा, प्रगति जैन, कैलाश सुयाल, हिमांशु बिष्ट, आशु चंदोला, शुभम कुमार, प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, कंचन साह और अमित पांडेय पवन भाकुनी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *