काठगोदाम–हैड़ाखान मोटर मार्ग का क्षतिग्रस्त हिस्सा बनेगा नया

विधायक कैड़ा की पहल पर मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण को दी मंजूरी

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के लिए राहत की खबर है। काठगोदाम से हैड़ाखान–खनश्यू को जोड़ने वाला प्रमुख मोटर मार्ग, जो किमी 3 पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, अब जल्द ही पुनर्निर्मित होगा। सड़क की खराब स्थिति के कारण बरसात के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और आवागमन कई बार पूरी तरह प्रभावित हो जाता था।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण की मांग रखी। विधायक की मांग को उचित मानते हुए मुख्यमंत्री ने काठगोदाम–हैड़ाखान मोटर मार्ग के किमी 3 के हिस्से को पुनर्निर्माण के लिए अपनी घोषणा में शामिल कर लिया है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क का सुधरना क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के लिए बड़ी राहत होगी और आवागमन सुगम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *