मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी में, जागरण फोरम में करेंगे प्रतिभाग

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान कर 11:10 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह 11:30 बजे होटल आईटीएस फॉर्चून वॉकवे मॉल पहुंचेंगे और जागरण फोरम कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे होटल से प्रस्थान कर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:40 बजे आर्मी हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *