किसानों के लिए पॉलीहाउस बनेगा स्वरोजगार का जरिया

अस्सी प्रतिशत सब्सिडी पर लगेंगे 1940 पॉलीहाउस

अक्टूबर माह के अन्त में वितरित होंगे पॉलीहाउस

निर्मल नेगी, भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग 80 प्रतिशत सब्सिडी पर जिले में 1940 पॉलीहाउस लगाने जा रहा है। इसके लिए विभाग द्वारा किसानों का चयन कर लिया गया हैं व चयन अभी भी जारी हैं। विभाग अक्टूबर माह से पॉलीहाउस वितरित करेगा। पॉलीहाउस के लिए किसानों को 20 प्रतिशत धनराशि खुद देनी होगी। शेष 80 प्रतिशत धनराशि सब्सिटी के रूप में विभाग की ओर से दी जाएगी। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत उद्यान विभाग नार्बाड के सहयोग से पॉलीहास तैयार करेगा। पॉलीहाउस में किसान सब्जी, बागवानी और फूल का उत्पादन कर सकेंगे। विभाग किसानों को पॉलीहाउस योजना से जोड़कर स्वरोजगार के माध्यम से किसानों की आजीविका मजबूत करना चाह रहा है। तकि किसानों का कृषि को लेकर लगाव बना रहे हैं। विभाग की ओर से आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थी के नाम पर खुद के नाम की भूमि और खतौनी होनी चाहिए। चयनित लाभार्थियों को अक्टूबर माह से पॉलीहाउस वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने अपनी सभी तैयारी कर ली है।


1- किसानों को अस्सी प्रतिशत सब्सिडी पर पॉलीहाउस दिए जाएंगे। इसके लिए जिले में 1940 पॉलीहाउस बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत विभाग की ओर से कार्रवाई चल रही है। अक्टूबर माह के अन्त में पॉलीहाउस दिए जाएंगे।
आरके सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी, नैनीताल


– पॉलीहाउस में खिलते फूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *