भीमताल के हरिनगर में ब्लॉक प्रमुख ने वितरित किए कृषि यंत्र
भीमताल (नैनीताल)। कृषि विभाग की ओर से महिलाओं को खेती किसानी से जोड़ने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किए जा रहे हैं। सोमवार को भीमताल ब्लाक की ग्राम पंचायत सलड़ी के तोक हरिनगर में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने महिलाओं को कृषि यंत्र वितरित किए। बिष्ट ने कहा कि पहाड़ की महिलाएं कृषि कर अपनी आय को दोगुना कर सकती है। बिष्ट ने महिलाओं को कृषि यंत्र चलाने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग की ओर अनुदान पर महिला किसानों के समूहों को कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जया बोहरा, प्रधान राधा कुल्याल, लता पलड़िया, कैलाश फुलारा, सुंदर लाल, डॉ ममता जोशी, नवीन पलड़िया, रमेश पलड़िया, ज्योति रावत मौजूद रहे।