हल्द्वानी से चनौती तक नहीं हो रहा बस का संचालन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल, चनौती, शिलौटी, खड़की, नौल और थपलिया मेहरागांव के ग्रामीण एक सप्ताह से हल्द्वानी डिपो से नौकुचियाताल मार्ग में रोडवेज बस की आवाजाही नहीं होने से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों को मजबूर होकर प्राइवेट और टैक्सी वाहनों में आवाजाही करनी पड़ रही है। रविवार को ग्रामीणों ने बैठक कर रोडवेज बस के संचालन को जल्द शुरू करने की माँग की है। साथ ही बस का संचालन शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बैठक में दुर्गादत्त पलड़िया, पूरन चंद्र भट्ट, नितिन पलड़िया, हरीश भट्ट, गिरीश चंद्र बेलवाल, रमेश शर्मा, दीपक पलड़िया, मनोज पलड़िया, गिरीश दनाई, विनोद भट्ट, नवीन पलड़िया, शंकर दत्त दनाई शामिल रहे।