सिंचाई विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
भीमताल (नैनीताल)। पर्यटन स्थल के नाम से विख्यात नौकुचियाताल झील में बीते कुछ दिनों से जगह-जगह गंदगी जमा होने से स्थानीय लोग और सैलानियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों ने जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया के नेतृत्व में सिंचाई विभाग और एरियेशन प्लांट के ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। चनौतिया ने बताया कि झील की सफाई के लिए झील किनारे एरियेशन लगाया गया है। लेकिन एरियेशन की प्रक्रिया के दौरान गंदगी के झील में जमा होने से दुर्गंध आने लगी लगी है ,जिसके कारण नौकुचियाताल आने वाले सैलानी मायूस होकर लौट रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग और एरियेशन प्लांट के ठेकेदार की ओर से झील की गंदगी को साफ करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। रही दुर्गंध से परेशान पर्यटन कारोबारियों ने सोमवार को सिंचाई विभाग और एरियेशन प्लांट के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करने वालों में पंकज भगत, ललित मोहन कर्नाटक, मुकेश साह, सुरेंद्र सिंह, पूरन, राजेश पलड़िया आदि शामिल रहे।
कैप्शन पी01 – झील किनारे जमा गंदगी जिससे दुर्गंध आ रही है ।
कैप्शन पी02 – सिंचाई विभाग के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते पर्यटन कारोबारी
