हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जल संस्थान ने जारी किए संपर्क नंबर, वीडियो के माध्यम से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत
भीमताल, 9 सितंबर। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आठ सितंबर को दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड जल संस्थान ने पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिकायत निवारण केंद्र (कंट्रोल रूम) स्थापित किए हैं। प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ता पेयजल अथवा सीवरेज से संबंधित शिकायतें निर्धारित नंबरों पर दर्ज करा सकेंगे।
अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान नैनीताल अनीश पिल्लई ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल या सीवरेज व्यवस्था से संबंधित समस्या होने पर उपभोक्ता संबंधित शिकायत निवारण केंद्र के अलावा सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता अथवा अधिशासी अभियंता को भी सूचना दे सकते हैं।
नैनीताल नगर क्षेत्र के लिए संपर्क
कंट्रोल रूम: शाखा नैनीताल मुख्य पंप हाउस, मल्लीताल (पेयजल)
दूरभाष: 05942-235097
विभागीय टोल फ्री नंबर: 18001804100
- अंशुल ओझा, सहायक अभियंता: 8209993096
- चेतन कुमार, अपर सहायक अभियंता: 9720527721
- गजेंद्र सिंह गड़िया, कनिष्ठ अभियंता (उपनल): 7351703933
ज्योलीकोट क्षेत्र के लिए संपर्क
- दूरभाष: 9456590727
- अनिल परिहार (नौकुचियाताल), सहायक अभियंता: 9456590727
- मोहन सिंह रावत, सहायक अभियंता: 9411117309
- रविंद्र, अपर सहायक अभियंता: 7055012605
व्हाट्सएप और ई-मेल से भी कर सकेंगे शिकायत
जल संस्थान ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 8630505740 मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत के साथ-साथ व्हाट्सएप के माध्यम से समस्या का वीडियो भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा शिकायत ujanainital1975@yahoo.com ई-मेल पर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि पेयजल अथवा सीवरेज से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम या विभागीय अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।