जंगलिया गांव में स्वच्छता अभियान जारी, ग्रामीणों से प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा- स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक ग्रामीण की नैतिक जिम्मेदारी, कूड़ा फेंकने वालों की दें सूचना

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत के तोक खोपटा कान से छोटा कैलाश द्वार और सैमधार तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे पड़े कूड़े और प्लास्टिक को एकत्र कर साफ-सफाई की गई।

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों से आगामी त्योहारी सीजन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने और इसके पूर्ण बहिष्कार की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी ग्रामीणों की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकता दिखाई दे तो उसे रोकने के साथ ही इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दें, ताकि संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में स्कूली बच्चे भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बच्चों की सहभागिता से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *