मोटर मार्ग पर गुणवत्ता युक्त सामग्री न लगाने पर पूर्व विधायक नाराज

पूर्व विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

भीमताल (नैनीताल)। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने ओखलकांडा ब्लॉक के थली-मोहनगांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बन रही सड़क पर गुणवत्ता युक्त सामग्री का इस्तेमाल न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। साथ ही जल्द विभाग की ओर से जांच कर कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भंडारी ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता युक्त सामग्री न लगाने और एलाइमेंट भी नियमों के तहत गलत तरह से करने की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण में कमजोर पत्थर लगाया जा रहा है जिससे भविष्य में सड़क के जल्द क्षतिग्रस्त होने का खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा पूर्व में विभागीय अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण का सर्वे किया गया था लेकिन उसके बाद भी मानकों के अनुरूप सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। भंडारी ने कहा कि जल्द कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *