बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षकों की नियुक्ति कराने की मांग

विधायक ने सदन में रखी मांग

भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सदन में भीमताल, ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति कराने की मांग की। कैड़ा ने कहा कि अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, स्टाफ के नहीं होने से मरीजों को हायर सेंटर रेफर होना पड़ रहा है। साथ ही स्वास्थ्य उपकरण और दवाओं के नहीं होने से भी मरीज बेहद परेशान हो रहे हैं। कैड़ा ने ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की मांग की है‌। साथ ही कैड़ा ने सरकारी विद्यालयों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *