एसडीएम ने कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार डीएम को देंगे रिपोर्ट
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 2.03 करोड़ की लागत से तैयार किए गए भवन निर्माण में अनियमितताएं मिलने पर धारी एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि एनेबल लेब सैंपलिंग कराए जाने के बाद ही उक्त भवन हंस्तारण किया जाएगा। विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम मेहरा ने बताया कि वर्ष 2017 में उक्त भवन का निर्माण कार्य 2.03 करोड़ की लागत से बनाया गया है। लेकिन उक्त भवन के निर्माण में तमाम अनियमितताएं पूर्व से ही मिलते आ रही है। उन्होंने कहा कि तत्तकालीन डीएम सविन बंसल ने भी उक्त भवन की जांच करने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। एसडीएम ने कहा कि कार्यदयी संस्था को भवन निर्माण में जो अनियमितताएं मिलीं हैं उसे दूर करने के लिए एनेबल लेब सैंपलिंग कराने के बाद ही शिक्षा विभाग को भवन हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आवासीय बालिका विद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए धनराशि होने के बाद भी भूमि चयन न हो पाने के कारण अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर भूमि चिन्हिकरण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और नवीन प्रवेश सत्र में वंचित तबके की बालिकाओं को विद्यालय प्रवेश कराने के लिए विशेष अभियान चलाने और प्रचार प्रसार करने को कहा है। इस दौरान उप खंड शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी, भारत जोशी मौजूद रहे।
