चित्रकारी, लोक कला और ऐपण प्रतियोगिता में दिखाया दम

धारी, भीमताल, ओखलकांडा, रामगढ़ में आयोजित

भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊंनी संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से चैप फाउंडेशन और उत्तराखंड शासन की ओर से धारी, भीमताल, ओखलकांडा और रामगढ़ में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों के बच्चों और ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिए लोक संस्कृति, ऐपण, चित्रकारी, लोक फैशन शो, बुनाई, क्रोशिया प्रतियोगिता में आयोजित की गई। फाउंडेशन की फाउंडर अर्पणा अग्रवाल ने बताया कि पुरानी संस्कृति को जीवित रखने के लिए बच्चों को खान-पान, रहन-सहन और वेशभूषा समेत अन्य विषयों को लेकर जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। अग्रवाल ने कहा कि धारी में 10 अक्टूबर को सेमीफाइनल में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, योगिता सिंह, हंसा लोधियाल शामिल रहे।

चित्रकारी दिखातेविद्यार्थी व शिक्षकगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *