सड़ी हालत में जंगल में पड़ा मिला लापता युवती का शव

ओखलकांडा में कोटली के जंगल से मिला शव

17 सितंबर से लापता थी युवती

भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी गीता (16) पुत्री शेर सिंह का शव मंगलवार की सुबह 11 बजे परिजनों को घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालत में पड़ा मिला। युवती 17 सितंबर से घर से जंगल मिट्टी लेने जाने की बात को बोलकर निकली थी। जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने 22 सितंबर को खनस्यू थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि गीता के लापता होने के बाद तलाश की जा रही थी। मंगलवार को उसका शव घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में मिला। राणा ने बताया कि शव के सड़ी हालत में होने से शरीर में चोट के निशान नहीं दिख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामला संग्दिध लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने एसएसपी को घटना से अवगत कराया। उन्होंने कहा पहाड़ की शांत वादियों में इस तरह की घटनाओं का होना ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर रहा है। उन्होंने युवती के मौत के कारणों का पता लगाकर जांच में जो भी दोषी मिले उस पर कार्रवाई करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *