सांप के काटने से मृतक के परिजनों को मंत्री कैड़ा ने सौंपा 10 लाख का चेक

लुगड़ गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के लुगड़ गांव निवासी जोध सिंह चिलवाल की सांप के काटने से हुई मौत के बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

जोध सिंह चिलवाल, स्वर्गीय लछम्म सिंह चिलवाल के पुत्र थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मंत्री कैड़ा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और दिवंगत के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *