ढाबे से 109 पव्वा अवैध शराब बरामद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

भीमताल, 4 अप्रैल। बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से 109 पव्वा देसी व विदेशी शराब तथा बियर बरामद की गई।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध मदिरा की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर गहन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया।
मामले में आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभाग ने बताया कि आरोपी को पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *