खटीमा में फहराया गया 215 फीट ऊँचा तिरंगा

सीएम धामी बोले- राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और शौर्य का प्रतीक

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहा स्थित 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए इस ध्वज को सीएम ने पूजा-अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर जनता को समर्पित किया। सीएम धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज मात्र एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खटीमा की धरती पर लहराता यह तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना पर सोलर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें किसानों और आमजन को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह (किन्ना), जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, अधिशासी अभियंता सुशील कुमार समेत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *