2442 दावेदार लड़ेंगे पंचायत चुनाव

नाम वापसी के साथ दावेदारों की स्थिति हुई साफ

प्रधान में 42 और क्षेत्र पंचायत सदस्य में 23 दावेदार बने निर्विरोध

भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लड़ने वाले दावेदारों की स्थिति शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन देर शाम साफ हो गई है। जिले में 2442 दावेदार चुनाव लड़ेंगे। इसमें ग्राम प्रधान में 1316, बीडीसी सदस्य 798, जिला पंचायत सदस्य 126 और सदस्य ग्राम पंचायत में 202 दावेदार चुनाव मैदान में है। जिले में ग्राम प्रधान की 433, बीडीसी सदस्य में 209, जिला पंचायत में 27 और सदस्य ग्राम पंचायत में 96 पदों में चुनाव होना है। जिले में ग्राम प्रधान में 43 दावेदार, क्षेत्र पंचायत सदस्य में 23 दावेदार, सदस्य ग्राम पंचायत में 1387 दावेदार निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि जिला पंचायत सदस्य की 27 सीटों में एक भी दावेदार निर्विरोध नहीं चुना गया है। नैनीताल जिले में 24 जुलाई और 28 जुलाई को आठ विकासखंडों में दो चरणों में चुनाव होने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *