26 खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया दम, कलर बेल्ट हासिल कर बढ़ाया मान

भीमताल : औरों मार्शल आर्ट एकेडमी, भीमताल के तत्वावधान में आयोजित कराटे बेल्ट टेस्ट में 26 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कलर बेल्ट हासिल किए। आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टेस्ट में कामाख्या बिष्ट, आरव खोलिया और शौर्य कुरील ने येलो बेल्ट,विहान दत्ता, सुमैध जोशी, ज़ेन अवा, वरुण आर्य, हिमाद्री आर्य, अहाना किशोर, मयंक चंद्रा, जिगर जांगड़ा, नवनीत बोरा और रूद्र सिंह नेगी ने ऑरेंज बेल्ट,अवंतिका चंद्रा और हर्षित शर्मा ने ग्रीन बेल्ट, हृदयांश शर्मा और प्रत्यक्ष बर्गली ने पर्पल बेल्ट,
सान्वी गोस्वामी और तनिष्का गोस्वामी ने ब्लू बेल्ट, रुशंका रौतेला और मानवी राणा ने जूनियर ब्राउन बेल्ट,
महिम गोस्वामी ने सीनियर ब्राउन बेल्ट,
तथा विवान पांडे, अमयस रंजन और जयन्त भगवाल ने सीनियर मोस्ट ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका हांसी नरेंद्र चौहान, सिहान राकेश कुमार और सैनसाई अनीता बोरा ने निभाई। सिकाई इंडिया महासचिव सिहान हिमांशु कुलेठा ने सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कराटे न केवल खेल है, बल्कि आत्मरक्षा की सर्वोत्तम कला भी है, जो विशेष रूप से बालिकाओं के लिए वर्तमान समय में बेहद उपयोगी है।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चुनौतिया सहित अभिभावकों ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *