नौकुचियाताल–जंगलियागांव कैलाश द्वार मोटर मार्ग के डामरीकरण को 52 लाख स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत नौकुचियाताल–जगलियागांव कैलाश द्वार मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 52 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। शासनादेश जारी होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उक्त मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से सड़क के डामरीकरण की मांग की थी।
विधायक कैड़ा ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क के डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने लगभग साढ़े तीन किलोमीटर मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 52 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। शासनादेश जारी होने के बाद विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विधायक कैड़ा ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *