हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त

अवैध अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश, फड़-ठेले हटाए गए

भीमताल : महिला अस्पताल से मंगलपड़ाव तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की टीम ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कई दुकानदारों द्वारा अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य नगर के सुगम यातायात और जनसुविधा के लिए आवश्यक है तथा इसे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध रूप से लगे फड़-ठेले हटवाए गए, साथ ही नहरों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता (लोनिवि एवं विद्युत), नगर निगम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *