सड़क हादसे में बागेश्वर के युवक की मौत

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग में शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार में सवार चालक नीरज कुमार लोबियाल निवासी बागेश्वर हाल निवासी प्रेमपुर लोशज्ञानी हल्द्वानी की मौत हो गई। भीमताल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में खाई से बाहर निकालकर एबुलेंस से हल्द्वानी एसटीएच भेजा। हल्द्वानी एसटीएच पहुंचने तक युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि मृतक बागेश्वर का निवासी था और हाल में हल्द्वानी में रहता था। पुलिस की ओर से युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *