गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्ति का माहौल

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा तपस्या की जा रही है, जिससे पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
बैसी कार्यक्रम के दौरान बसंत पंचमी के अवसर पर भक्तों द्वारा हवन एवं यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिल रही है।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से न केवल गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे सुख, समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने जानकारी दी कि माघ मास की बाईस गते को गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागीदार बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *