परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 159 वाहनों के चालान, 5 वाहन सीज

भीमताल : परिवहन विभाग ने बुधवार को सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए 159 वाहनों के चालान किए, जबकि ऑटो, बस व पिकअप सहित 5 वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, कार और मोटरसाइकिलों की गहन चेकिंग की। इस दौरान लालकुआं-लालकुआं मार्ग पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन संचालन करते पाए गए 50 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा परमिट शर्तों का उल्लंघन, टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, हेलमेट न पहनना, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और नो पार्किंग जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई। यह प्रवर्तन कार्रवाई सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य व अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल और नंदन रावत के नेतृत्व में की गई। मौके पर सहायक परिवहन निरीक्षक चंदन सुप्याल, चंदन ढैला, अनिल कार्की, परिवहन आरक्षी विनय कुमार, मो. साहिल, अरविंद, गौरव, गीता, निधि, मानवी और हंसी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *