वार्ड 57-58 में जन सुविधा शिविर आयोजित, नागरिकों ने रखीं समस्याएं

भीमताल: जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में गुरुवार को वार्ड संख्या 57 और 58 में जन सुविधा शिविरों की श्रृंखला के तहत शिविर आयोजित किए गए।

दो स्थानों पर लगे शिविर :

वार्ड 58, तल्ली हल्द्वानी स्थित हरी बैंक्वेट हॉल और वार्ड 57, मानपुर उत्तर स्थित दिव्या प्रभा स्कूल में शिविर लगाए गए। बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।शिविर में नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं। आधार सेवा के अंतर्गत नए आधार कार्ड बनाए और संशोधन किए गए। विद्युत विभाग, जल संस्थान और पेयजल निगम ने शिकायतों का निपटारा किया। पूर्ति विभाग में राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतों का पंजीकरण कर आवश्यक कार्रवाई की गई।यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त हुए। नगर निगम से स्ट्रीट लाइट सुधार की दो शिकायतें आईं, जिन्हें अत्यधिक वर्षा के कारण अस्थायी रूप से रोका गया, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।वार्ड 57 की पार्षद रुक्मणी बिष्ट और वार्ड 58 के पार्षद मनोज जोशी सहित सभी विभागीय अधिकारी शिविर में उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेने की अपील की। नगर आयुक्त ने बताया कि अगला जन सुविधा शिविर सोमवार, 18 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से वार्ड 55 (जन मिलन केंद्र) और वार्ड 56 (पार्षद कार्यालय) में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *