लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में वंदे मातरम् गायन के साथ मनाया गया संविधान दिवस

भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संविधान में वर्णित अनुसूचियों, धाराओं व उपधाराओं पर जानकारी साझा की। कक्षा 9 के छात्र सागनिक डे, कक्षा 6 के सार्थक पांडे व ओजस्वनी नयाल ने अंग्रेजी में तथा कार्तिक पटवाल ने हिंदी में संविधान की संरचना, उद्देश्य, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर अपने विचार रखे। कक्षा 3 की छात्रा दिविशा आर्या ने हिंदी में और मानवी ने अंग्रेजी में कविता प्रस्तुत की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक एस.एस. नेगी ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने, उसके मूलभूत तत्वों को समझने और दैनिक जीवन में उतारने पर बल दिया। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग से इसे जोड़ते हुए बच्चों से देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *