पूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह पड़ियार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह पड़ियार का बीमारी के कारण निधन हो गया। वह लगभग 79 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
बताया गया कि खीम सिंह पड़ियार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज से ही प्राप्त की थी। शिक्षा पूर्ण करने के बाद उनकी नियुक्ति भी उसी विद्यालय में हुई और उन्होंने वहीं से अपनी सेवाएं देते हुए सेवानिवृत्ति प्राप्त की। वे शिक्षा जगत में एक अनुशासित, कर्मठ एवं सरल व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
उनके निधन पर पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल, ग्राम प्रधान राधा कुल्याल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों एवं ग्रामवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *