भीमताल झील संरक्षण, मोटर मार्ग चौड़ीकरण सहित विकास कार्यों की स्वीकृति की उठी मांग

मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन

भीमताल। क्षेत्र के विकास कार्यों की तत्काल स्वीकृति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट द्वारा झील संरक्षण, मोटर मार्गों की मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा।

बिष्ट ने बताया कि भीमताल झील के कई हिस्सों में कटाव बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर रेलिंग और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिनके कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। इसके अलावा झील की सिल्ल्ट सफाई वर्षों से नहीं हो पाई है। पर्यटन सीजन में पानी कम होने से झील का प्राकृतिक सौंदर्य प्रभावित होता है और इसका सीधा असर पर्यटन व्यवस्था पर पड़ रहा है।
कर्कोटक देवता के प्राचीन मंदिर में मार्ग और सौंदर्यकरण की जरूरत है ।जिसके लिए क्षेत्रवासियों मोटर मार्ग निर्माण की माँग की है ।
पूर्व में कर्कोटक हेतु प्रस्तावित रोपवे सर्वे पूरा हो चुका है, लेकिन योजना अभी स्वीकृति की प्रतीक्षा में है। स्थानीय जनमानस का मानना है कि रोपवे के बन जाने से धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और रोजगार भी पैदा होंगे।
उधर, रानीबाग–भीमताल मोटर मार्ग पर भी अनेक स्थानों पर सुरक्षा दीवारें टूट चुकी हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण को आवश्यक बताया गया है, ताकि यातायात सुरक्षित और सुचारू हो सके।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि इन सभी योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि पर्यटकों की असुविधा दूर हो सके और स्थानीयों के रोजगार के अवसर भी बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *