भीमताल। अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग हल्द्वानी की टीम ने लालकुआं, हल्दूचौड़, बेलबाबा एवं लामाचौड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लालकुआं स्थित गोला गेट के पास से लगभग 136 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
टीम द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देते हुए तलाशी ली गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विभाग द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दबिश अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी तथा आबकारी सिपाही राहुल, खुशाल, ज्योति और भास्कर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।