लामाचौड़–फतेहपुर में अवैध शराब की शिकायतों पर आबकारी विभाग की दबिश, जांच में नहीं मिली मदिरा

भीमताल । लामाचौड़ और फतेहपुर क्षेत्र से लगातार मिल रही अवैध शराब की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर क्षेत्र में गहन तलाशी ली।
जांच के दौरान आबकारी टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन किसी भी व्यक्ति के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। इसके चलते किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
आबकारी विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित रूप से चेकिंग और दबिश अभियान जारी रखा जाएगा।
अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, प्रधान आबकारी सिपाही महेश लोहनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *