मल्लीताल बाजार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम

भीमताल : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे मल्लीताल बाजार स्थित बाखोली के पास ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। व्यापार मंडल भीमताल के अध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी व्यापारी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी को एकजुट होकर देशभक्ति के इस उत्सव में शामिल होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *