मोबाइल रिपेयरिंग सीखने का सुनहरा मौका, 31 दिवसीयनि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष तक के लोग कर सकेंगे आवेदन, रहने-खाने की सुविधा भी मुफ्त

भीमताल। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और इच्छुक लोगों के लिए मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी नैनीताल की ओर से 31 दिवसीय नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 जून 2026 से बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी में शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 जून 2026 तक आवेदन और रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पूरे जनपद के लिए कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं।

संस्थान की ओर से बताया गया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहने और खाने की सुविधा भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 05946-266095, 8477009546 और 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *