सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान, योगदान को किया गया नमन

भीमताल। राजकीय शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई भीमताल द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह में शिक्षकों, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
मुख्य अतिथि डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक होता है और सेवानिवृत्ति के बाद भी उसका अनुभव समाज के लिए अमूल्य धरोहर बना रहता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी, भीमताल ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने की पहल सराहनीय है और ऐसे आयोजनों से संगठन की एकजुटता सुदृढ़ होती है।
ब्लॉक अध्यक्ष हरि शंकर काण्डपाल ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने का एक प्रयास है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र पन्त एवं डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र काण्डपाल, राजेन्द्र प्रसाद तथा शिक्षक प्रेम चंद्र काण्डपाल, शील चंद्र, सुरेश उप्रेती, रविन्द्र कुमार पाल, निरंजन पांडेय, रेणु त्रिपाठी, दीप्ति पांडे सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इला गैरा, राकेश सती, कमलेश पांडे, अभिषेक स्वर्णकार, अंजना पन्त, कंचन रावत, योगेश जोशी, संजय पांडे, योगिता तिवारी, शैलेन्द्र जोशी, दीप्ति बोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *